Home / कोरबा / चार पहिया चोरी का फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, चुराई गई टाटा मैजिक व घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त

चार पहिया चोरी का फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, चुराई गई टाटा मैजिक व घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त

कोरबा। पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के एक फरार आरोपी को पकड़ा है। उसके पास से चुराई गई टाटा मैजिक और चोरी में प्रयुक्त मोटर साइकिल को जब्त किया गया है। आरोपी का सीएसईबी व मानिकपुर चौकी क्षेत्र में भी अपराधिक रिकार्ड है। अन्य वारदातों की जांच भी पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है।

जिला पुलिस द्वारा सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत वाहन चोरों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में उरगा थाना पुलिस ने वाहन चोरी के प्रकरण में फरार आरोपी साहिल कुमार बागले को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में पूर्व में करन भारद्वाज नोनबिर्रा निवासी को गिरफ्तार कर चोरी की टाटा मैजिक वाहन बरामद की जा चुकी थी। विवेचना के दौरान करन से पूछताछ में साथी साहिल कुमार बागले की संलिप्ता सामने आई। जिसके बाद उसकी लगातार तलाश जारी थी। मुखबीर की सूचना पर उरगा पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी साहिल को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने एक अन्य टाटा मैजिक वाहन को कोतवाली क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया। उक्त वाहन को पुलिस ने बरामद कर जब्त कर लिया है। मामले में कोतवाली द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की गई है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों व वारदात के संबंध में पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में आरोपी साहिल का सीएसईबी व मानिकपुर चौकी क्षेत्र में भी अपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। उनके अन्य आपराधिक कृत्यों व संलिप्ता की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *