Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

घर के विवाद ने ली जान! 11 केवी लाइन की चपेट में आने से 40 वर्षीय मजदूर की मौत

कोरबा। जिले के मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में रविवार को एक दुखद घटना सामने आई। डिपर पारा निवासी 40 वर्षीय लव कुश साहू की 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना से पहले लव कुश साहू का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह घर के बाहर दीवार के सहारे बिजली के खंभे पर चढ़ गया। इसी दौरान वह 11 केवी विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे उसे तेज करंट लगा और वह नीचे गिर पड़ा। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।बताया जा रहा है कि मृतक अपनी पत्नी बिंदा साहू और बच्चों के साथ डिपर पारा में रहता था तथा हमाली कर परिवार का पालन-पोषण करता था। घटना के पीछे घरेलू विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।मानिकपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!