Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

उद्योग मंत्री श्री लखन देवांगन ने जैन स्वाध्याय भवन के जीर्णोद्धार कार्य का किया लोकार्पण, बुधवारी स्थित जैन मिलन समिति को दी महत्वपूर्ण सौगात

महापौर, वार्ड पार्षद एवं समाज के गणमान्य जनों की उपस्थिति मे संपन्न हुआ कार्यक्रम

कोरबा, 27 जुलाई। नगर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने रविवार को बुधवारी जैन मंदिर परिसर स्थित जैन स्वाध्याय भवन जीर्णोद्धार कार्य का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने किया। कार्यक्रम अवसर पर सर्वप्रथम मंत्री श्री देवांगन ने समाज के गणमान्य जनों के साथ भगवान महावीर के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

लोकार्पण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा की जैन मिलन समिति एवं जैन समाज के सभी प्रबुद्ध जनों का आशीर्वाद एवं स्नेह सदैव प्राप्त होता रहा है। आप सभी के माध्यम से भवन के जीर्णोद्धार कार्य हेतु मांग की गई थी। भगवान महावीर के आशीर्वाद एवं आप सभी के स्नेह का ही परिणाम है की इस भवन के जीर्णोद्धार हेतु सीएसआर मद से तत्काल स्वीकृति दिलाई गई और आज भव्य भवन आप सभी समाज के स्नेहिल बंधुवो को समर्पित करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

मंत्री श्री देवांगन ने कहा की माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व मे कोरबा नगर का तेज गति से विकास हो रहा है। विशेषकर सभी समाज के मांग अनुरुप सामाजिक विकास आज नए आयाम की ओर बढ़ रहा है। अब तक 56 समाजिक विकास कार्यों को स्वीकृति दिलाई कर प्रारम्भ कराकर तेजी से पूर्ण कराए जा रहे है। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष डॉ प्रदीप जैन जी, जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी , मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, एल्डरमैन ईश्वर साहू, सुधीर जैन, डॉ प्रिंस जैन, प्रकाश जैन, सोनू जैन,मुकुल जैन,अशोक जैन, प्रमोद जैन, आशीष जैन, पारस जैन, मनीष जैन सहित अधिक संख्या मे समाज के वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने सम्बोधित करते हुए कहा की सुशासन की सरकार मे कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के नेतृत्व में आज शहर विकास के साथ -साथ सामाजिक विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। हर मद का उपयोग समाज एवं शहरवासियों के मांग अनुरूप प्रारंभ के साथ पूर्ण भी हो रहे हैं। जिसका लाभ आज सभी वर्ग को मिल रहा है।

समाज के वरिष्ठ जन सुधीर जैन ने मंच से कहा की आज मंत्री लखन लाल देवांगन के नेतृत्व मे कोरबा नगर का लगातार विकास तेज गति से हो रहा है। आज श्री देवांगन द्वारा जैन मिलन समिति को इस महत्वपूर्ण विकास कार्यों की सौगात मिली है। सुधीर जैन द्वारा मंत्री श्री देवांगन का आभार जताया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!