
रायपुर में बैंक खाते का मोबाइल नंबर बदलकर 14.97 लाख की ठगी, एक्सिस बैंक का डिप्टी मैनेजर गिरफ्ताररायपुर। राजधानी रायपुर में बैंक खाते से जुड़ी जानकारी में छेड़छाड़ कर वरिष्ठ नागरिक के खाते से करीब 14.97 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने एक्सिस बैंक की देवेंद्र नगर शाखा के डिप्टी मैनेजर कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी पर आरोप है कि उसने वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते में दर्ज मोबाइल नंबर को बदलकर खाते से संबंधित लेनदेन में हेरफेर किया। इसके बाद अलग-अलग माध्यमों से खाते से करीब 14 लाख 97 हजार रुपये निकाल लिए गए।मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान बैंक रिकॉर्ड और लेनदेन से जुड़ी जानकारी की पड़ताल की गई, जिसमें बैंक अधिकारी की भूमिका सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।पुलिस अब मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है और ठगी की रकम के लेनदेन समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। मामले में आगे और लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।





