Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

नदी में बही महिला का 4 दिन बाद मिला शव, सोन गांव में बरामद हुई लाश

जांजगीर-चांपा।  जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जेवरा से चार दिन पहले नीलागर नदी में बही महिला का शव आज बिलासपुर जिले में बरामद हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जेवरा निवासी रमा देवी चौहान अपने मायके सुलौनी जा रही थीं। इसी दौरान ढाबाडीह एनीकट के पास नीलागर नदी पार करते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गईं। घटना के बाद से ही परिजन और पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रहे थे।
वहीं आज बुधवार को बिलासपुर जिले के ग्राम सोन के पास नीलागर नदी के किनारे रमा देवी का शव मिला। शव मिलने की सूचना के बाद पचपेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस टीम ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चूंकि शव बिलासपुर जिले के ग्राम सोन में मिला है, इसलिए आगे की वैधानिक कार्रवाई पचपेड़ी थाना पुलिस द्वारा की जा रही है। चार दिन से लापता महिला का शव मिलने के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!