कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में अनुविभागीय दण्डाधिकारियों की पदस्थापना

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने चार अधिकारियों के कार्यविभाजन का आदेश जारी किया

कोरबा, 25 नवंबर 2026/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने प्रशासनिक व्यवस्था के दृष्टिकोण से जिले के चार अधिकारियों की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार ओंकार यादव को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी कोरबा, तुलाराम भारद्वाज को पाली तथा सुश्री रेणुका रात्रे को पोड़ी उपरोड़ा का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी पदस्थ किया गया है.

जारी आदेश में संयुक्त कलेक्टर मनोज कुमार बंजारे को पोड़ी उपरोड़ा से जिला कार्यालय कोरबा में पदस्थ किया गया है। प्रवर श्रेणी अधिकारी ओंकार यादव और संयुक्त कलेक्टर तुलाराम भारद्वाज वर्तमान में जिला कार्यालय कोरबा में पदस्थ थे। इसी प्रकार डिप्टी कलेक्टर सुश्री रेणुका रात्रे को जिला कार्यालय कोरबा से पोड़ी उपरोड़ा में नवीन पदस्थापना दी गई है.

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभावशील होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!