Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

छत्तीसगढ़ की अदालतों को मिले 56 नए सिविल जज, 29 अगस्त तक संभालेंगे कार्यभार

छत्तीसगढ़ की अदालतों को मिले 56 नए सिविल जज, 29 अगस्त तक संभालेंगे कार्यभारबिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्याय व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में 56 नए सिविल जजों की नियुक्ति की गई है। इन न्यायिक अधिकारियों की प्रदेश के विभिन्न जिलों की अदालतों में पदस्थापना की गई है।नए सिविल जजों को 29 अगस्त तक अपने पद का कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। नियुक्तियों से प्रदेश की अदालतों में न्यायिक अधिकारियों की कमी दूर होने और लंबित मामलों की सुनवाई में तेजी आने की उम्मीद है।इन नियुक्तियों से बिलासपुर, रायपुर सहित प्रदेश के अलग-अलग न्यायालयों में न्यायिक कामकाज को मजबूती मिलेगी। नए अधिकारियों के पदभार ग्रहण करने के बाद मामलों की सुनवाई और न्यायिक प्रक्रिया को गति मिलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!