Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

कोरबा पुलिस का बड़ा साइबर जागृति अभियान: 3000 विद्यार्थियों को दिए गए डिजिटल सुरक्षा के टिप्स

कोरबाजिला पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले के निर्देशन में 20 अगस्त 2026 को कोरबा जिले में व्यापक साइबर जागृति अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगभग 3,000 विद्यार्थियों और आम नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। इनमें थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कोचिंग संस्थानों, पाली के शासकीय हाई स्कूल, स्वामी आत्मानंद स्कूल पोड़ी, कटघोरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोतवाली क्षेत्र के कमला नेहरू महाविद्यालय, दीपका के शासकीय महाविद्यालय, बांकी मोंगरा शासकीय नवीन महाविद्यालय व हायर सेकंडरी स्कूल, दर्री क्षेत्र के ITI कॉलेज व स्वामी आत्मानंद स्कूल अयोध्यापुरी, तथा लेमरू के एकलव्य विद्यालय देवपहरी में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में थाना कोतवाली, बालको, दर्री, दीपका, बांकीमोंगरा, सिविल लाइन, पाली, बांगो, रजगामार एवं चैतमा की पुलिस टीमों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को UPI फ्रॉड, बैंक फ्रॉड, फर्जी कॉल, संदिग्ध APK फाइल, अनजान लिंक और फर्जी वेबसाइटों के खतरों से आगाह किया। साथ ही यह हिदायत दी गई कि वे अपना OTP, UPI PIN, पासवर्ड या बैंक से जुड़ी कोई भी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।

साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें शिकायत कोरबा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने पर घबराएं नहीं। घटना होते ही तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या आधिकारिक वेबसाइट cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। समय पर की गई शिकायत से ठगी गई राशि को होल्ड कराने में मदद मिलती है। सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाएं और सतर्क रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!