Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

बाजार से पिकनिक स्पॉट तक ‘पिंक पेट्रोलिंग’, महिलाओं की सुरक्षा पर कोरबा पुलिस की पैनी नजर

Oplus_131072

कोरबाआगामी त्योहारों के मद्देनजर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए कोरबा पुलिस ने विशेष पहल करते हुए ‘पिंक पेट्रोलिंग’ की शुरुआत की है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय से पिंक पेट्रोलिंग टीम को हरि झंडी दिखा कर रवाना कर अभियान का शुभारंभ किया और पुलिस अधिकारियों एवं महिला पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बाजार ही नहीं, पिकनिक स्पॉट्स पर भी होगी निगरानी

कोरबा पुलिस की पिंक पेट्रोलिंग केवल बाजारों तक सीमित नहीं रहेगी। संवेदनशील क्षेत्र, प्रमुख बाजार, भीड़भाड़ वाले स्थान, सार्वजनिक स्थल, पिकनिक स्पॉट्स और महिलाओं एवं बालिकाओं की अधिक आवाजाही वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी।

पिंक पेट्रोलिंग टीम नियमित रूप से इन क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेगी। किसी महिला या बालिका को असुरक्षा अथवा परेशानी का सामना होने पर टीम द्वारा तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

महिला पुलिसकर्मियों की विशेष टीम मैदान में

इस अभियान में महिला थाना सहित विभिन्न थानों एवं पुलिस इकाइयों में पदस्थ महिला पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। आज टीम ने प्रमुख बाजार क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

आगामी त्योहारों के दौरान छेड़छाड़, पीछा करने और अन्य असामाजिक गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। शिकायत मिलने पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ शुभारंभ

पिंक पेट्रोलिंग के शुभारंभ अवसर पर एडिशनल एसपी नितीश ठाकुर, सीएसपी  प्रतीक चतुर्वेदी, डीएसपी यातायात ज्योत्सना चौधरी, प्रशिक्षु पुलिस अधीक्षक सुश्री आस्था शर्मा एवं रक्षित निरीक्षक अनथ राम पैकरा मौजूद रहे।

पिंक पेट्रोलिंग टीम का नेतृत्व महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक रश्मि थॉमस एवं सुश्री सौम्या सरस्वती कौशिक द्वारा किया जा रहा है।

महिलाओं से पुलिस की अपील

कोरबा पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं से अपील की है कि किसी भी प्रकार की असुरक्षा, छेड़छाड़ या परेशानी महसूस होने पर बिना संकोच तत्काल पुलिस से संपर्क करें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि महिलाओं की शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

कोरबा पुलिस का संदेश : सुरक्षा केवल शहर तक नहीं, हर संवेदनशील स्थान तक।

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!