Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन के बीच रायपुर की मोनिका यादव लापता, छत्तीसगढ़ सरकार ने तेज किए तलाश और राहत के प्रयास

रायपुर, 

नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बीच छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार ने सक्रियता बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नेपाल गए प्रदेश के नागरिकों की जानकारी जुटाई जा रही है और वहां की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसी बीच रायपुर की निवासी मोनिका यादव के नेपाल में लापता होने की सूचना सामने आई है।

प्रशासनिक जानकारी के अनुसार मोनिका यादव रायपुर के महादेव घाट क्षेत्र, थाना डी.डी. नगर की निवासी हैं। वे 22 अगस्त 2026 से नेपाल प्रवास पर थीं। नेपाल में बाढ़ की स्थिति के बाद से उनका परिजनों से संपर्क टूट गया है, जिसके बाद परिवार की चिंता बढ़ गई है। राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षित तलाश के लिए संबंधित अधिकारियों और केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय शुरू कर दिया है।

सरकार की ओर से नेपाल में मौजूद छत्तीसगढ़ के अन्य नागरिकों की स्थिति की भी जानकारी जुटाई जा रही है। जिला प्रशासन और संबंधित एजेंसियों के माध्यम से यह पता लगाया जा रहा है कि प्रदेश के कितने नागरिक नेपाल में हैं और वे वर्तमान में किस स्थिति में हैं। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में फंसे नागरिकों की सहायता के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार ने नागरिकों और परिजनों से अपील की है कि नेपाल गए या वहां रह रहे प्रदेश के नागरिकों से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर उसे तत्काल प्रशासन के साथ साझा करें। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि प्रभावित नागरिकों और उनके परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रहा है।

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति के बीच रायपुर की मोनिका यादव के लापता होने का मामला फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता में है। उनकी सुरक्षित तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और संबंधित एजेंसियों से समन्वय कर जानकारी जुटाई जा रही है।

सहायता या सूचना के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1070 और कंट्रोल रूम नंबर 0771-2223471 जारी किया है। नेपाल में मौजूद छत्तीसगढ़ के नागरिकों या उनके संबंध में किसी भी जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!