

कोरबानगर निगम क्षेत्र में बदहाल सड़कों, जलभराव, नालियों की अव्यवस्था और साफ-सफाई की समस्या को लेकर युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नगर निगम कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। लोकसभा युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्याम नारायण सोनी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन को आम आदमी पार्टी ने भी समर्थन दिया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नागरिकों के पहुंचने से निगम कार्यालय के आसपास काफी देर तक गहमागहमी की स्थिति बनी रही। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सैकड़ों कार्यकर्ता कोसाबाड़ी में एकत्रित हुए और नगर निगम कार्यालय की ओर कूच किया।प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने रास्ते में बैरिकेडिंग की। इस दौरान युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच रस्साकशी हुई।कार्यकर्ताओं ने निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर की मूलभूत समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए श्याम नारायण सोनी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में सड़क, नाली, जलभराव और सफाई जैसी समस्याएं लगातार बनी हुई हैं, लेकिन जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और निगम प्रशासन जनता की परेशानियों के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता ने जिस विश्वास के साथ जनप्रतिनिधियों को चुना था, वह विश्वास तथाकथित ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ ने तोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि अच्छी सड़क, बेहतर नाली व्यवस्था, जलभराव से निजात और नियमित साफ-सफाई नागरिकों की मूलभूत जरूरत ही नहीं, बल्कि उनका अधिकार है। नगर निगम द्वारा नागरिकों से विभिन्न मदों में टैक्स लिया जाता है, ऐसे में सुरक्षित और बेहतर सड़क सहित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना निगम की जिम्मेदारी है। सोनी ने चेतावनी दी कि यदि खराब सड़कों के कारण किसी नागरिक की दुर्घटना में मौत होती है तो नगर निगम से नियमानुसार मुआवजे की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता की जान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सड़क, नाली, जलभराव और सफाई की समस्याओं के स्थायी समाधान तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी भी दी गई। प्रदर्शन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर अभय तिवारी, प्रदेश युवा कांग्रेस महामंत्री शहजाद आलम, बाकी मोगरा नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास, एनएसयूआई शहर अध्यक्ष दीपक कुमार वर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष मनमोहन राठौर, आनंद सिंह, लहन सिंह, आजाद बक्स, नियाज खान, सोमराज, पूर्व पार्षद सीताराम चौहान, अंकित श्रीवास्तव, अदनान मेमन, शैलेंद्र कुर्रे, संजय कुमार, दीपक दास महंत, प्रहलाद साहू, अविनाश केसरवानी, मोनू ठाकुर, दिवाकर राजपूत, मयंक अग्रवाल, अनिकेत यादव, संजय पटेल, प्रियांशु सिंह, आकाश राज, पंकज सोनी, जितेंद्र राठौर, रवि कुमार सोनी, दीपचंद केसरवानी, अनिल खूंटे, मोहम्मद अजहरूद्दीन, रिहान, मोहम्मद इमरान, शिवनंदन कुजूर, विनोद उरे, रमेश दास महंत, योगेश अग्रवाल, नौशाद खान, द्वारिका देवांगन, दीपेश यादव, कमलेश प्रजापति, सलमान कुरैशी, यशवर्धन, दिलेश्वर यादव, रजनी पटेल, निखिल सूर्यवंशी, अल्तमस खान, साजिद खान, जुनैद, समीर खान, मुकेश पटेल, अभिषेक कंवर, नफीस मेमन, बंटी श्रीवास, ग्रेडिंग ग्वालियर, बाबा अजीज, कुलदीप राठौर, उत्तम प्रजापति, सलीम खान, मितेश साहू, नाटू एवं विनय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस, एनएसयूआई कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।







