Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

आज कोरबा में गूंजेगा श्री कृष्ण का जयकारा, पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा द्वारा मनाया जाएगा भव्य जन्माष्टमी महोत्सव

कोरबा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा द्वारा आज, 4 सितंबर 2026 को भव्य जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। शाम 5 बजे से शुरू होने वाले इस आयोजन में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बच्चों और युवाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

आयोजन में 0 से 2 वर्ष के बच्चों के लिए यशोदा विद कान्हा/यशोदा विद राधा, 2 से 5 वर्ष के बच्चों के लिए ओपन थीम फैंसी ड्रेस तथा 6 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए भक्ति थीम डांस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

इसके अलावा 10 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए मटकी फोड़ तथा 24 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। आयोजकों के अनुसार दही हांडी प्रतियोगिता के लिए कोई पंजीयन शुल्क नहीं रखा गया है, जबकि अन्य प्रतियोगिताओं के लिए ₹50 से ₹100 तक पंजीयन शुल्क निर्धारित है।

आयोजन में बच्चों, युवाओं और परिवारों के लिए धार्मिक आस्था के साथ मनोरंजन और सांस्कृतिक गतिविधियों का भी विशेष ध्यान रखा गया है। आयोजकों ने समाज के लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होकर जन्माष्टमी उत्सव को यादगार बनाने की अपील की है।

पंजीयन एवं संपर्क

नीलम रमानी: 7000012161, सौम्या चंदानी: 7879787036, अन्य जानकारी: सुमित गंगवानी – 90391-98959

यह आयोजन पूज्य सिंधी पंचायत, सिंधु महिला मंडल, रामसागरपारा सेवा समिति एवं सिंधु युवा विंग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!