Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

18 सितंबर को सुप्रसिद्ध गायक सुनील सोनी की सांस्कृतिक प्रस्तुति, सर्वराजी पेटी ठेकेदार संघ ने शहरवासियों को दिया आमंत्रण

कोरबा श्रमवीरों के आराध्य देव एवं देवशिल्पी भगवान श्री विश्वकर्मा बाबा का पूजन उत्सव कोरबा में इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। आदर्श सर्वराजी पेटी ठेकेदार संघ, कोरबा के तत्वावधान में घंटाघर स्थित ओपन थिएटर में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

आयोजन में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, आबकारी एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं कोरबा नगर निगम की महापौर संजूदेवी सिंह राजपूत एवं नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत 17 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति पूजा एवं स्थापना के साथ होगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु एवं शहरवासी प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे।

वहीं 18 सितंबर 2026 को रात 8 बजे से भव्य सांस्कृतिक एवं गायन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक एवं संगीतकार सुनील सोनी अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों द्वारा तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

आयोजक समिति के अध्यक्ष शत्रुहन राठौर, उपाध्यक्ष पवन अघरिया, पूर्व उपाध्यक्ष रामगोपाल चन्द्रा, सचिव संपत महंत एवं कोषाध्यक्ष मुकुन्द यादव सहित संघ के समस्त सदस्यों ने श्रद्धालुओं और नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

आयोजकों ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा पूजन उत्सव श्रम और शिल्प से जुड़े लोगों के लिए आस्था का महत्वपूर्ण पर्व है। इस अवसर पर सभी नागरिकों से आयोजन में शामिल होकर भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद प्राप्त करने और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेने का आग्रह किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!