Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

WhatsApp पर आई एक APK फाइल और खाते से उड़ गए 4.15 लाख! रायपुर के कारोबारी से साइबर ठगी

रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। लाभांडी स्थित रहेजा रेजीडेंसी निवासी कारोबारी तनुज अग्रवाल (35) के बैंकिंग माध्यमों से साइबर ठगों ने कुल 4 लाख 15 हजार 529 रुपये निकाल लिए। ठगी के बाद कारोबारी ने साइबर क्राइम पोर्टल और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर को तनुज अग्रवाल के WhatsApp नंबर पर एक APK फाइल भेजी गई थी। मोबाइल में WhatsApp का ऑटो-डाउनलोड फीचर चालू होने के कारण फाइल अपने आप डाउनलोड हो गई। इसके बाद उनके बैंकिंग माध्यमों से रकम निकलने लगी।

क्रेडिट कार्ड और UPI से निकली रकम

शिकायत के मुताबिक, बैंक ऑफ इंडिया के क्रेडिट कार्ड से 69,998.97 रुपये निकाले गए। इसके बाद यूनियन बैंक के करंट अकाउंट से UPI के जरिए 3,45,530.95 रुपये ट्रांसफर कर दिए गए।दोनों बैंकिंग माध्यमों से कुल 4,15,529.92 रुपये की राशि निकाली गई।

कोरबा में तालाब में डूबने से 3 मासूम सहेलियों की मौत, एक साथ उठीं तीन अर्थियां; इलाके में पसरा मातम

पुलिस ने दर्ज किया मामला

रकम निकलने की जानकारी मिलने के बाद कारोबारी ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद 17 सितंबर को खम्हारडीह थाने में लिखित शिकायत दी गई।

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस APK फाइल भेजने वाले मोबाइल नंबर, बैंकिंग ट्रांजैक्शन और रकम जिन खातों में गई, उनकी जानकारी जुटा रही है।

लोगों से सावधानी बरतने की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान नंबरों से WhatsApp पर आने वाली APK फाइल, संदिग्ध लिंक या अनजान एप्लीकेशन डाउनलोड न करें। किसी भी संदिग्ध फाइल को खोलने से पहले उसकी जांच करें और बैंकिंग से जुड़ी जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!