राताखार नदी किनारे अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी

कोरबा। जिले के राताखार नदी के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। सुबह स्थानीय लोगों ने नदी किनारे शव देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुट गई है।

प्राथमिक जांच में मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसके बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हर एंगल से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!