Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / चैत्र नवमी पर अंधरीमाता मंदिर पहुंची मेयर, विकास को लेकर की घोषणाएं

चैत्र नवमी पर अंधरीमाता मंदिर पहुंची मेयर, विकास को लेकर की घोषणाएं

कोरबा 30 मार्च। भगवान राम के प्राकट्य दिवस एवं चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि (माँ सिद्धिदात्री) के पावन अवसर पर अन्नधरी माता मंदिर में इस वर्ष भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरे नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा प्रज्वलित मनोकामना ज्योतियां अत्यंत सुव्यवस्थित और श्रद्धा भाव से जलती रहीं तथा सभी धार्मिक अनुष्ठान प्रेमपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुए।

मंदिर से जुड़ी मुख्य सेविका डॉ. निर्मला शर्मा ने बताया कि पिछले 10 वर्षों में यह नवरात्रि सर्वोच्च कोटि की रही। अष्टमी तिथि के अवसर पर नगर निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत मंदिर पहुंचीं और माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने मंदिर के विकास के लिए कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं, जिनकी जानकारी कार्य पूर्ण होने के बाद सार्वजनिक की जाएगी। अष्टमी तिथि पर हवन-पूजन और कन्या पूजन के बाद मंदिर का वातावरण अत्यंत ऊर्जावान और दिव्य हो गया। इसी सकारात्मक ऊर्जा के बीच महापौर का आगमन हुआ, जिसे भक्तों ने माता का विशेष आशीर्वाद माना। मंदिर की ओर से महापौर का चुनरी ओढ़ाकर और सुहाग सामग्री भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर दिव्य सृजन शर्मा, दिनेश राज एवं उनकी धर्मपत्नी, जयगोविंद साहू, शिव शंकर देवांगन एवं उनकी धर्मपत्नी, शिव कुमार, अर्चना, अन्नपूर्णा, राजकुमारी देवांगन, रानी राजपूत सहित दुर्गा वाहिनी की मातृ शक्तियां और अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *