कोरबा : सट्टा-पट्टी लिखकर अवैध सट्टा खिलाने वालों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 07 आरोपी गिरफ्तार।

सट्टा-पट्टी लिखकर अवैध सट्टा खिलाने वालों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 07 आरोपी गिरफ्तार।

पुराना बस स्टैंड एवं आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर दी गई दबिश।

अवैध सट्टा खिलाते कुल 07 आरोपी गिरफ्तार।

आरोपियों के कब्जे से ₹1,350 नगद एवं सट्टा-पट्टी लिखने में प्रयुक्त डायरी, रजिस्टर, कॉपियां एवं अन्य सामग्री जप्त।

छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 6(क) के तहत कार्यवाही।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम एवं विवरण :

1. चिंटू केवट, उम्र 21 वर्ष।

2. सुजल चौहान, उम्र 20 वर्ष।

3. मेवालाल चौहान, उम्र 38 वर्ष।

4. भानु यादव, उम्र 21 वर्ष।

5. घासीदास, उम्र 56 वर्ष।

6. पप्पू सिंह, उम्र 55 वर्ष।

7. भंवर सिंह केवट, उम्र 58 वर्ष।

कोरबा जिले में अवैध सट्टा-जुआ एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 25.11.2026 को पुलिस पेट्रोलिंग एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुराना बस स्टैंड एवं आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई। पुलिस द्वारा सट्टा-पट्टी लिखकर अवैध सट्टा खिलाते हुए कुल 07 आरोपियों को पकड़ा गया।

आरोपियों के कब्जे से कुल ₹1,350 नगद, सट्टा-पट्टी लिखी डायरी, रजिस्टर, कॉपियां, पेन एवं मोबाइल में सट्टा संबंधी स्क्रीनशॉट सहित अन्य सामग्री जप्त की गई।

सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 6(क) के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!