Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / KORBA : मां मड़वारानी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे 9 श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, श्रद्धालु घायल ,कई गंभीर …

KORBA : मां मड़वारानी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे 9 श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, श्रद्धालु घायल ,कई गंभीर …

कोरबा ।जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मां मड़वा रानी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में 9 लोग घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, जांजगीर-चांपा जिले के सलखन गांव से करीब 25 लोग पिकअप वाहन में सवार होकर पहाड़ी पर स्थित मां मड़वा रानी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे। दर्शन के बाद सभी वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान ढलान पर वाहन अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया।
अनियंत्रित पिकअप तेज रफ्तार में नीचे की ओर बढ़ते हुए सड़क किनारे एक पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन में बैठे कई श्रद्धालु उछलकर बाहर जा गिरे।
हादसे में 9 यात्रियों को चोटें आई हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस चालक सुखदास महंत और ईएमटी कृष्ण श्रीवास ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

जर्जर सड़क बना खतरा

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि मां मड़वा रानी मंदिर तक जाने वाली पहाड़ी सड़क की हालत लंबे समय से खराब है। जगह-जगह बड़े गड्ढे और उखड़ी सड़क हादसों को न्योता दे रहे हैं। आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

सवालों के घेरे में प्रशासन

लगातार हो रहे हादसों के बावजूद सड़क सुधार नहीं होना प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सड़क दुरुस्ती की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *