“कोरबा में केबल चोरी का बड़ा खुलासा, फरार 3 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे”

कोरबा। जिले में अपराधों पर नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दर्री थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।जानकारी के अनुसार, साडा कॉलोनी निवासी कमलकांत ठाकुर (46), जो भेल कंपनी में सीनियर डीजीएम के पद पर कार्यरत हैं, ने थाना दर्री में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि सीएसईबी प्लांट दर्री परिसर में रखी कंपनी की करीब 200 मीटर पावर केबल अज्ञात लोगों द्वारा चोरी कर ली गई थी।मामले में पुलिस ने पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था, जबकि अन्य आरोपी फरार थे। पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई थी। गुरुवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों फरार आरोपियों को धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों में

विशाल राव उर्फ लाली (22)

किशन कुमार गोंड उर्फ गोलू (21)

यश कुमार श्रीवास (20)

शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!