Home / बिलासपुर / बिलासपुर : 10-20 और 50 रुपए के 810 पैकेट के साथ पकड़ाया कारोबारी; कमीशन लेकर एमपी में करता था सप्लाई

बिलासपुर : 10-20 और 50 रुपए के 810 पैकेट के साथ पकड़ाया कारोबारी; कमीशन लेकर एमपी में करता था सप्लाई

बिलासपुर।  बेलगहना पुलिस और ACCU टीम ने एक कारोबारी को 17.90 लाख रुपए के साथ गिरफ्तार किया है। जिसमें 10, 20 और 50 रुपए के नए नोटों की 810 पैकेट शामिल है। मामला बेलगहना थाना इलाके का है।मध्य प्रदेश में कमीशन के लिए छोटे नोट सप्लाई किए जा रहे हैं।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पवन बजाज (35) निवासी बिलासपुर के कश्यप कॉलोनी के रूप में हुई है। युवक तांबा-पीतल स्क्रेब का कारोबार भी करता है। जिसके चलते उसका बैकों में आना जाना रहता है। इसी माध्यम से वह बैंक अफसरों से परिचय बढ़ाकर करेंसी नोट खपाने का अवैध धंधा करने लगा।

10, 20 और 50 रुपए के नए नोटों की 810 पैकेट मिले हैं।

कमीशन पर सप्लाई करता था नोट

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, वह इन छोटे नोटों की गड्डियों को कमीशन पर सप्लाई करता था। हर बंडल पर उसे 200 से 1000 रुपए तक का कमीशन मिलता था। वह शहर के साथ-साथ जिले के बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों से संपर्क कर नोट जुटाता था।

सूटकेस और पिट्ठू बैग में पैसे लेकर घूम रहा था

बुधवार रात को बेलगहना पुलिस और ACCU टीम इलाके में पेट्रोलिंग और जांच कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि टेगनमाड़ा रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति दो सूटकेस और एक पिट्ठू बैग के साथ संदिग्ध हालत में घूम रहा है।

नोट खपाने के लिए जा रहा था MP

इसकी सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों रजनेश सिंह, मधुलिका सिंह और निमितेश सिंह को दी गई। उनके निर्देश पर टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। युवक ने पुलिस को बताया कि वह बैंकों से करेंसी नोटों को इकठ्ठा कर MP के कटनी, शहडोल और आसपास के व्यापारियों के यहां खपाता था। इन नोटों को कहां से लाया था, इसकी जानकारी नहीं दे पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *