Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / “धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा में ‘चेन गैंग’ का तांडव! 6 श्रद्धालु लूटे, CCTV में कैद शातिर – कोरबा

“धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा में ‘चेन गैंग’ का तांडव! 6 श्रद्धालु लूटे, CCTV में कैद शातिर – कोरबा

कोरबा, 30 मार्च 2026।आस्था और भक्ति के माहौल के बीच कोरबा के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के ढपढप में आयोजित पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की दिव्य हनुमंत कथा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भीड़ का फायदा उठाकर सक्रिय चेन स्नेचर गिरोह ने एक के बाद एक वारदातों को अंजाम दे डाला।

जानकारी के मुताबिक, कथा के दौरान एक महिला के गले से करीब डेढ़ तोले का मंगलसूत्र पार कर दिया गया, जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपए बताई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि सिर्फ दो दिनों के भीतर आधा दर्जन से ज्यादा लोग इस गैंग का शिकार बन चुके हैं, जिससे पूरे आयोजन में दहशत का माहौल बन गया है।कथा से एक दिन पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा में भी चोरों ने हाथ साफ किया था। इस यात्रा में 21 हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए थे, और उसी भीड़ में बदमाशों ने वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे दी।

सुरक्षा के लिए लगाए गए 64 CCTV कैमरों के बावजूद बदमाशों का हौसला इतना बुलंद था कि वे लगातार घटनाओं को अंजाम देते रहे। फिलहाल पुलिस सभी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान करने में जुटी हुई है।

पीड़ितों की शिकायत के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर दी है, जो इस ‘चेन गैंग’ की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। वहीं पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि ऐसे बड़े आयोजनों में कीमती जेवर पहनकर न आएं और सतर्क रहें।

इस घटना ने एक बार फिर बड़े धार्मिक आयोजनों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस गैंग तक कब पहुंचती है और लोगों में फैले डर को कब तक खत्म कर पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *