Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / “धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में बवाल! रील और मुलाकात के चक्कर में भिड़े भक्त, अमरजीत vs बसंत अग्रवाल बना शहर का हॉट टॉपिक”

“धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में बवाल! रील और मुलाकात के चक्कर में भिड़े भक्त, अमरजीत vs बसंत अग्रवाल बना शहर का हॉट टॉपिक”

कोरबा।शहर में इन दिनों चल रही पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा अब भक्ति से ज्यादा बवाल की वजह से चर्चा में है। कथा स्थल के बाहर भक्तों के बीच ऐसा विवाद हुआ कि माहौल पूरी तरह गरमा गया और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया।जानकारी के मुताबिक, कथा में शामिल होने को लेकर सोशल मीडिया रील बनाने और बाबा से मुलाकात की होड़ ने विवाद को जन्म दिया। कटघोरा स्थित अग्रसेन भवन में ठहरे बाबा से मिलने पहुंचे विश्व हिंदू परिषद से जुड़े नेता अमरजीत सिंह अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे।इसी दौरान जमीन कारोबारी बसंत अग्रवाल के समर्थकों ने कथित तौर पर मुलाकात पर आपत्ति जताते हुए उन्हें रोक दिया।

बस फिर क्या था, पहले तीखी बहस हुई और देखते ही देखते मामला धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल गया। मौके पर मौजूद लोगों के बीच जमकर हंगामा हुआ, जिससे पूरे आयोजन की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए।घटना की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। अब हाल यह है कि जहां एक तरफ कथा में हजारों श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शहरभर में अमरजीत सिंह और बसंत अग्रवाल के बीच हुए इस विवाद की ही चर्चा हो रही है।मामले को लेकर पुलिस भी सतर्क हो गई है। कटघोरा थाना प्रभारी डीएन तिवारी के अनुसार, अभी तक किसी भी पक्ष ने आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन शिकायत मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।धार्मिक आयोजन के बीच हुए इस विवाद ने यह साफ कर दिया है कि अब आस्था के मंच पर भी सोशल मीडिया और रसूख की टक्कर भारी पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *