
“तुलेश्वर सिंह मरकाम का बड़ा दांव! सालों की परेशानी खत्म—अब सुरक्षित रास्ते से स्कूल जाएंगे बच्चे, कर्मीआमा में पुलिया निर्माण शुरू”

कोरबा। ग्राम पंचायत पाली क्षेत्र के कर्मीआमा मार्ग पर अब लोगों की वर्षों पुरानी समस्या खत्म होने जा रही है। पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम ने मेन रोड से प्राथमिक शाला कर्मीआमा तक पहुंच मार्ग में बनने वाली पुलिया का विधिवत भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य विदवान सिंह मरकाम समेत कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि कुलदीप सिंह मरकाम, राय सिंह मरकाम, जिला महामंत्री ललित कुमार ऊईके, जनपद सदस्य वेद प्रताप कोराम, जनपद सदस्य प्रतिनिधि दिनेश केराम, सरपंच सुमार सिंह मरकाम, सचिव मोती कोराम सहित कई जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने इसे एक बड़े जनआयोजन का रूप दे दिया।ग्रामीणों ने बताया कि कर्मीपारा और कर्मीआमा के बीच लंबे समय से आवागमन में भारी दिक्कतें बनी हुई थीं। खासकर बरसात के दिनों में हालात बदतर हो जाते थे, जिससे स्कूली बच्चों को प्राथमिक शाला तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। कई बार जोखिम उठाकर बच्चों को स्कूल जाना पड़ता था।अब पुलिया निर्माण शुरू होने से न केवल बच्चों को सुरक्षित और आसान रास्ता मिलेगा, बल्कि पूरे क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन भी सुगम हो जाएगा। ग्रामीणों में इस विकास कार्य को लेकर खुशी का माहौल है।इस पहल के लिए ग्राम पंचायत पाली सहित कर्मीआमा और कर्मीपारा के ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार जताया और उम्मीद जताई कि क्षेत्र में इसी तरह विकास कार्यों की रफ्तार आगे भी जारी रहेगी।

