Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का कटा हुआ शव

फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का कटा हुआ शव

कोरबा। शहर के सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत टीपी नगर फाटक के पास मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब रेलवे ट्रैक पर एक युवक का कटा हुआ शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही फाटक पर तैनात कर्मचारी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सीएसईबी चौकी पुलिस और रेलवे आरपीएफ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मृतक ने पेंट-शर्ट पहन रखी थी और उसके पास से घर की चाबी भी मिली है। युवक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। सीएसईबी चौकी प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, साथ ही सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के जरिए फोटो शेयर कर पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास जारी है। वहीं युवक ने आत्महत्या की है या दुर्घटना का शिकार हुआ है, इसकी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *