Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / अक्षय तृतीया पर मानव सेवा मिशन ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां,जरूरतमंदों की सेवा का दिया संदेश

अक्षय तृतीया पर मानव सेवा मिशन ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां,जरूरतमंदों की सेवा का दिया संदेश

अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मानव सेवा मिशन, बालको द्वारा सेवा भावना का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया गया। संस्था के सदस्यों ने प्रशांति वृद्धा आश्रम, कोरबा पहुंचकर वहां निवासरत बुजुर्गों से आत्मीय मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान बुजुर्गों के साथ समय बिताकर उन्हें अपनापन और सम्मान का एहसास कराया गया।

सेवा कार्य के अंतर्गत आश्रम में रहने वाले वृद्धजनों को दैनिक उपयोग की राशन सामग्री, सूखा नाश्ता तथा गर्मी से राहत देने के लिए तरबूज वितरित किया गया। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए ठंडे पानी की सुविधा के लिए चार मटके भी भेंट किए गए, जिससे बुजुर्गों को राहत मिल सके।

मानव सेवा मिशन के सदस्यों को अपने बीच पाकर बुजुर्गों ने हर्ष व्यक्त किया और संस्था द्वारा निरंतर किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने सभी सदस्यों को आशीर्वाद देते हुए संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर केशव चन्द्रा, राजेश धीवर, दिनेश पृथ्वीकर, पार्षद तरुण राठौर, लिलेश्वर शर्मा, राम सहाय पटेल, संजू धुर्वे, राजेन्द्र देवांगन, सोहित, माधुरी चन्द्रा, अल्का पृथ्वीकर, स्मिता पटेल, प्रतिभा देवांगन सहित अन्य सदस्य एवं बच्चे उपस्थित रहे।

मानव सेवा मिशन ने एक बार फिर यह साबित किया कि वह जरूरतमंदों की सेवा में हमेशा तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *