Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

धनुहारपारा में गांजा पीते युवक को पकड़ा, पूछताछ में खुला राताखार की महुआ शराब का राज!

*धनुहारपारा में गांजा पीते युवक को पकड़ा, पूछताछ में खुला राताखार की महुआ शराब का राज!*कोरबा। नशे के अवैध कारोबार और नशीली गतिविधियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने गांजा सेवन, अवैध महुआ शराब और नशीली सामग्री से जुड़े मामलों में कई लोगों के खिलाफ वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार, धनुहारपारा निवासी 19 वर्षीय यश बैरागी को गांजा सेवन करते पकड़ा गया। उसके कब्जे से करीब 5 ग्राम गांजा बरामद हुआ। मामले में उसके खिलाफ धारा 27 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।पूछताछ के दौरान पुलिस को गांजा अटल आवास, राताखार निवासी आशा महंत से प्राप्त करने की जानकारी मिलने की बात कही गई। इसके बाद पुलिस ने आशा महंत के ठिकाने पर दबिश दी। यहां से 14 लीटर कच्ची महुआ शराब और शराब बिक्री की रकम 100 रुपये बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, आशा महंत पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के मामले में जेल जा चुकी है।इसी कार्रवाई के दौरान अटल आवास, राताखार निवासी रीना बैरागी, पति कृष्णा बैरागी के कब्जे से भी अवैध महुआ शराब बरामद की गई। उसके खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।वहीं राताखार निवासी रवि वर्मा के संबंध में गांजा बिक्री की सूचना मिलने पर पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई की।इसके अलावा आजाद सिंह पाल, प्रभात बैरागी और प्रतीक बैरागी द्वारा संचालित पान ठेलों पर नशीली सामग्री उपलब्ध कराए जाने की गतिविधियां पाए जाने के बाद तीनों के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे से जुड़ी गतिविधियों में शामिल लोगों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार और इससे जुड़ी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!