
कोरबा। जिले के बाँकी मोंगरा, पोड़ी-उपरोड़ा,पताड़ी, कोरबा शहर में विगत 2-3 महीने से राशन वितरण ने लापरवाही बरती जा रही है। पूरे जिले में लगभग 30 -40 फीसदी हितग्राहियों को खाद्यान लंबी लाइन के बाद भी नहीं मिल रहा है। नियमित वितरण की माँग को लेकर नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष विकाश सिंह, राकेश पंकज की विशेष उपस्थिति में खाद्य शाखा के मुख्य अधिकारी को पत्र सौपा। 10 दिवस में जनवरी, फ़रवरी,मार्च माह का वितरण करने के लिखित आश्वासन के पश्चात शांत हुए। इस अवसर पर प्रमुखरूप से पार्षद संदीप डहरिया, हेमंत साहनी, जनपद सदस्य अनिल खूटे, उपसरपंच विनोद उर्रे,जिला सचिव कमल किशोर चन्द्रा,अजीत बर्मन, बबलू मरवा,प्रमोद काकरे,धनंजय राठौड़,लक्की,सूरज,रोहन,आदिल,शुभम्,छोटू और अन्य सदस्य उपस्थित थे।

