स्व.बिसाहू दास स्मृति चिकित्सा महविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय कोरबा में आयोजित होगा निःशुल्क कैंसर जॉंच एवं परामर्श शिविर 05 जून को

कोरबा /स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग कोरबा एवं बालको मेडिकल सेंटर, के संयुक्त तत्वाधान में 05 जून को प्रातः 10 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक स्व.बिसाहू दास स्मृति चिकित्सा महविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय कोरबा (100 बेड) में निःशुल्क कैसर जॉच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जायेगा। इस शिविर में कैंसर विशषज्ञों द्वारा जॉंच एवं परामर्श दिया जायेगा। स्तन कैंसर कि जांच (मेमाग्राफी द्वारा), मुख कैसर परीक्षण (ब्रश साईटोलॉजी), बच्चेदानी के मुँह की कैंसर रोग संबंधी परीक्षण (पेप स्मीयर द्वारा), बीपी , शुगर एवं बीएमआई इत्यादि सेवायें उपलब्ध होंगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस.एन.केशरी ने बताया कि किसी भी महिला या पुरूष में लक्षण दिख रहे हैं जैसे- स्तन में गॉंठ, असामान्य गांठ या उभार, मुंह में बदलाव या आवाज में भारीपन, लगातार खांसी, निगलने में कठिनाई, सिर दर्द या बदन दर्द, ठीक न होने वाले छाले या घाव, बार-बार बुखार या संक्रमण, खून की कमी, सिकलसेल एनीमिया, थैलेसिमिया, रक्त संबंधित बिमारियां, त्वचा (स्किन) में बदलाव, मल या मू़त्र विसर्जन की आदतों में परिवर्तन, थकान व वजन में अनापेक्षित बदलाव, मासिक धर्म चक्र में बदलाव या पेट निचले हिस्से में दर्द, ये कैंसर के लक्षण हो सकते हैं।
कलेक्टर कुणाल दुदावत तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने लोगों से अपील किया है कि जिन किसी व्यक्ति या परिवार के सदस्यों में उपरोक्त लक्षण दिखाई दे रहे है वे उक्त शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर जॉंच करायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!