Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

हिंदू क्रांति सेना ने कोरबा जिले को 29 प्रभागों में बांटा, नए अध्यक्षों की नियुक्ति

कोरबा। हिंदू क्रांति सेना के कोरबा जिलाध्यक्ष राहुल चौधरी ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में जिले को 29 प्रभागों में विभाजित किया है। वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न प्रभागों में अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। संगठन की ओर से नियुक्त पदाधिकारियों की सूची भी जारी कर दी गई है।जारी सूची के अनुसार कोरबा प्रभाग में अध्यक्ष मोहित बत्रा और कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम पंडा को जिम्मेदारी दी गई है। कोसाबाड़ी में रोहन वैश्य अध्यक्ष और अमर चौहान कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। बालको प्रभाग में मलय चन्द्रा अध्यक्ष तथा महेन्द्र गवेल कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं। दरी एनटीपीसी में भूपेन्द्र राठौर और मनोज वैष्णव को जिम्मेदारी मिली है।

कुसमुंडा प्रभाग में अध्यक्ष रघुवीर सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष योगेश साहू, कटघोरा में आदित्य साहू और लक्की शुक्ला, छुरी में वीरेन्द्र यादव (लालू) और तरुण कंवर, बांकीमोंगरा में कुणाल आजाद और विनय साहू को जिम्मेदारी दी गई है। दीपका में आयुष साहू अध्यक्ष और गौरव सिदार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं, जबकि हरदीबाजार में लक्की साहू और साहिल नामदेव को जिम्मेदारी मिली है।भिलाईबाजार प्रभाग में हनी अग्रवाल अध्यक्ष और विजय जायसवाल कार्यकारी अध्यक्ष, पाली में निलेश गुप्ता और विक्रांत कश्यप, चैतमा में आशीष यादव और पुरुषोत्तम निषाद तथा जटगा में शुभम जायसवाल और शिवशंकर मरकाम को नियुक्त किया गया है।

पसान में प्रवीण जायखड़ और आकाश अग्रवाल, पोड़ी-उपरोड़ा में गौरव चतुर्वेदी और महेन्द्र शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसी तरह चोटिया में विवेक तंवर और सुरेश गुर्जर, कोरबी में सूरज जायसवाल और महावीर कंवर, मोरगा में अभिषेक अग्रवाल (प्रिंस) और रमेश मंझवार, उरगा में वेदांत साहू और अमर सिंह को अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

बरपाली में राकेश वैष्णव और वेदप्रकाश यादव तथा कनकी में जय कश्यप और आशीष राजवाड़े को जिम्मेदारी मिली है।करतला प्रभाग में प्रशांत श्रीवास अध्यक्ष और लक्ष्मीरांकर साहू कार्यकारी अध्यक्ष, रामपुर में अमन गोयल और अनुज प्रताप सिंह, कुदमुरा में जयानंद राठिया और चितरंजन राठिया, रजगामार में राहुल सरोज और मंजीत यादव को नियुक्त किया गया है। अजगरबहार में शुभम यादव और गजेन्द्र कंवर, लेमरू में तुलेश्वर यादव और जगलाल यादव तथा श्यांग में अमित चौहान और भारती मंझवार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगठन के अनुसार, जिले को प्रभागों में विभाजित कर नई नियुक्तियां करने का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना और स्थानीय स्तर पर गतिविधियों को गति देना है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पदाधिकारियों से संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप सक्रियता से कार्य करने की अपेक्षा की गई है।

हिंदू क्रांति सेना की ओर से बताया गया कि संगठन द्वारा हिंदू नववर्ष के अवसर पर प्रतिवर्ष शोभायात्रा का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। इसके अलावा संगठन की ओर से समय-समय पर सामाजिक एवं जनहित से जुड़े कार्यों में भी सहभागिता की जाती है।

जिला अध्यक्ष राहुल चौधरी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने और अपने-अपने प्रभागों में सक्रियता के साथ जिम्मेदारी निभाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!