Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उद्योग मंत्री, महापौर, सभापति ने

कोरबा दर्री मुख्य मार्ग पर स्थित मेजर ध्यानचंद चौक पर मनाया गया खेल दिवस

कोरबा . उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर ने खेल दिवस के अवसर पर देश के महान खिलाड़ी व हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा उन्हें नमन करते हुये उनकी देशभक्ति एवं खेल में उनके महान योगदान को याद किया। नगर पालिक निगम केारबा एवं जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोरबा के तत्वाधान में कोरबा दर्री मुख्य मार्ग पर स्थित मेजर ध्यानचंद चौक पर राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया इस मौके पर उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन सहित उपस्थिति अतिथियों, खेल संघो के पदाधिकारियों व खिलाड़ियों ने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा उन्हें नमन करते हुये उनकी देशभक्ति एवं खेल में उनके महान योगदान को याद किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन के साथ ही एमआईसी सदस्य फिरतराम साहू, पार्षद जनकसिंह राजपूत, मुकुंद सिंह कंवर, राधा महंत, सीमा कंवर, जिला ओलंपिक के अध्यक्ष व प्रेस क्लब अध्यक्ष नौशाद खान, जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव कि सुरेश क्रिस्टोफर, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल, दर्री प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल द्विवेदी, सुशील गर्ग, किक बॉक्सिंग के कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, मनोज यादव, निगम अपर आयुक्त पवन वर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी आरके पाण्डेय, खेल अधिकारी रामकृपाल साहू, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, सियाराम बंजारे, अजीत शर्मा, अशोक सक्सेना, केआर टंडन, श्रीराम पाण्डेय,  हाकी प्रशिक्षक गोपालदास महंत, धनराज निर्मलकर सहित ताईक्वांडो संघ, ब्रशू संघ, हाकी संघ, बॉक्सिंग संघ, व्हालीबाल संघ, तैराकी संघ सहित अन्य खेल संघों के पदाधिकारी, सदस्य, खिलाड़ीगण एवं काफी संख्या में आमनागरिकगण उपस्थित थे।

खेल दिवस के अवसर पर बालको ने हाकी तथा प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम में फुटबाल, व्हालीबाल के खिलाड़ियों के मध्य संभावना मैच आयोजित किया गया, खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने हेतु सभी ने एक साथ मिलकर जुलकर सहयोग करने व खेल को खिलाड़ीभावना के साथ खेलने का संकल्प लिया, तत्पश्चात सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जिले को गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ी एवं वरिष्ठ खिलाड़ियों को जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!