

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत की मौजूदगी में भोजली महोत्सव 2026, छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति की दिखी शानदार झलक
कोरबा। बालकोनगर के देहानपारा, वार्ड क्रमांक 42 में श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा भोजली महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया।


भोजली महोत्सव के दौरान छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और आस्था की झलक देखने को मिली। इस अवसर पर भोजली पर्व को प्रकृति के प्रति सम्मान, सुख-समृद्धि, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया गया।
कार्यक्रम में समिति के सदस्यों और क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उन्हें सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। महोत्सव के दौरान छत्तीसगढ़ी लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर पार्षद नरेंद्र देवांगन, सत्येंद्र दुबे, मंडल अध्यक्ष डीलेंद्र यादव, एल्डरमैन दीपक यादव, प्रभात डकसेना, कृष्णी राठौर, शंता सोनी, राजा शर्मा, वरुण पांडे, विद्या सागर त्रिपाठी सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
भोजली महोत्सव 2026 लोक संस्कृति, आस्था और परंपरा के संगम का साक्षी बना। आयोजन ने क्षेत्र में सामाजिक एकता और छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति लोगों की सहभागिता को भी प्रदर्शित किया।





