Home / रायगढ़ / ऑनलाइन दोस्ती का खौफनाक अंत: महिला वकील की हत्या, प्रेमी गिरफ्तार

ऑनलाइन दोस्ती का खौफनाक अंत: महिला वकील की हत्या, प्रेमी गिरफ्तार

ऑनलाइन दोस्ती का खौफनाक अंत: महिला वकील की हत्या, प्रेमी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में महिला अधिवक्ता की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह हत्या सुनियोजित साजिश के तहत की गई थी। मामले में मृतका के कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, महिला अधिवक्ता की लाश कुछ दिन पहले पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के जंगल में संदिग्ध हालत में मिली थी। शव के पास संघर्ष के निशान मिले थे और पहचान छिपाने के लिए चेहरे को बुरी तरह क्षतिग्रस्त किया गया था। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

पुलिस जांच के दौरान मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी तक पहुंची। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोनों के बीच लंबे समय से संबंध थे, लेकिन शादी को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते आरोपी ने महिला को जंगल में ले जाकर हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने और पहचान छिपाने की कोशिश भी की। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद अधिवक्ता संघ और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *