KORBA : महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, कोरबावासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

कोरबा। दीपावली के पावन पर्व पर कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी ने समस्त नगरवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि दीपों का यह महापर्व प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और एकता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कोरबावासियों से अपील की कि दीपावली का त्योहार आपसी सौहार्द और उत्साह के साथ मनाएं तथा जरूरतमंदों के जीवन में भी खुशियों का उजाला लाने का प्रयास करें।

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी ने मां लक्ष्मी से प्रार्थना करते हुए सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की तथा समस्त कोरबावासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!