कोरबा नगर निगम में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है। आयुक्त ने सहायक राजस्व अधिकारी सचिन तिवारी को नगर निगम प्रशासन में अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए महापौर कार्यालय और जन शिकायत निवारण विभाग की जिम्मेदारी दी है। संपदा विभाग की जिम्मेदारी अब अनिरुद्ध सिंह को सौंपी गई है। नगर निगम का यह कदम कार्य प्रणाली में सुधार, त्वरित समस्या निवारण और जनता के साथ बेहतर समन्वय के उद्देश्य से लिया गया है।नगर निगम प्रशासन का कहना है कि यह फेरबदल शहर की विकास योजनाओं और जनता की शिकायतों के समाधान में क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है।

