Home / बिलासपुर / ग्राम नोनबिर्रा में पारंपरिक वेशभूषा के साथ सम्पन्न हुआ विवाह समारोह, विलुप्त होती परंपराओं को पुनर्जीवित करने की पहल

ग्राम नोनबिर्रा में पारंपरिक वेशभूषा के साथ सम्पन्न हुआ विवाह समारोह, विलुप्त होती परंपराओं को पुनर्जीवित करने की पहल

नोनबिर्रा ÷ दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नोनबिर्रा में पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं वेशभूषा के साथ एक भव्य विवाह समारोह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर वर मुकेश यादव (ठेठवार) ने अपनी संस्कृति को जीवंत रखते हुए पारंपरिक परिधान धारण किया, जिससे समारोह की गरिमा और बढ़ गई।वर मुकेश यादव, बड़े पिता जी श्रीमान भैया राम यादव, बड़ी मां श्रीमती लक्ष्मी यादव (पूर्व विधायक प्रतिनिधि), पिता श्री मुद्रिका प्रसाद यादव एवं माता श्रीमती सीता यादव के सुपुत्र हैं।इस विवाह की विशेष बात यह रही कि इसमें उन पुरानी परंपराओं को अपनाया गया, जो समय के साथ विलुप्त होती जा रही थीं। यह आयोजन न केवल एक पारिवारिक उत्सव रहा, बल्कि समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश भी बना कि अपनी संस्कृति और परंपराओं को पुनर्जीवित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।


समारोह में ग्रामवासियों एवं परिजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जहाँ सभी ने हर्षोल्लास के साथ विवाह की रस्में निभाईं। पारंपरिक संगीत, रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक माहौल ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।
ग्रामवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं।अंत में उपस्थित अतिथियों जनमानस मेहमानों द्वारा नवविवाहित जोड़े को सभी ने सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। नोनबिर्रा में पारंपरिक वेशभूषा के साथ सम्पन्न हुआ विवाह समारोह, विलुप्त होती परंपराओं को पुनर्जीवित करने की पहल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *