Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / प्रदेश में उजागर हो रहा साय सरकार का दोहरा चरित्र : छन्नी साहू पूर्व विधायक

प्रदेश में उजागर हो रहा साय सरकार का दोहरा चरित्र : छन्नी साहू पूर्व विधायक

(खैरागढ़) भाजपा सरकार के महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेसियों ने जिला स्तरीय पत्रकार वार्ता का आयोजन कर भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया।। वार्ता में पूर्व विधायक छुरीया एवं कांग्रेस की जिला प्रभारी छन्नी साहू ने खैरागढ़ की महिला कांग्रेस नेत्रियों 

की विशेष उपस्थिति में खैरागढ़ विधायक निवास में आयोजित वार्ता को सम्बोधित करते हुये कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार का महिला आरक्षण और जनहित के मुद्दों को लेकर दोहरा चरित्र अब सीधे उजागर हो गया है।। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा महिला सशक्तिकरण के नाम पर लगातार भ्रम फैलाया जा रहा है, जबकि वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग है।।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद में 2023 में पारित होकर कानून बन चुका है,इसे लागू करने में भाजपा अनावश्यक देरी कर रही

पूर्व विधायक छन्नी साहू ने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण विधेयक (नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023) संसद से पारित होकर कानून बन चुका है,लेकिन इसे लागू करने में अनावश्यक देरी की जा रही है।। यदि सरकार की मंशा साफ होती तो वर्तमान सीट संरचना में ही 33 प्रतिशत आरक्षण तुरंत लागू किया जा सकता था ।। लेकिन भाजपा इसे परिसीमन और जनगणना से जोड़कर टालने की कोशिश कर रही है।। पूर्व विधायक छन्नी साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में 90 विधायकों में 19 महिला विधायक निर्वाचित हैं,जिनमें 11 विधायक कांग्रेस पार्टी से और 8 विधायक भाजपा से हैं।। छत्तीसगढ़ की महिला कैबिनेट मंत्री महिलाओं के सम्मान की बात तो करती हैं,लेकिन जब उनके अपने विभाग के द्वारा मातृ शक्तियों को फटी हुई साड़ियां बंटवाई जाती है,तो क्या महिलाओं का अपमान नहीं होता।। आज हालात यह है,कि छत्तीसगढ़ में रोज मासूम बच्चियों एवं महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ रहा है और अनाचार की घटनाएं घट रही हैं, लेकिन इसमें भाजपा के जनप्रतिनिधि कुछ भी कहने से बचते हैं।। नारी शक्ति की बात करने वाले भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रदेश में जब से सरकार बनी है,लगातार शराब दुकानों की संख्या में वृद्धि कर रही है और स्कूलों की संख्या घटाई जा रही है।। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है,कि प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा, उनकी शिक्षा और उनके सम्मान को लेकर कितनी फिक्रमंद है।। वार्ता में यह भी कहा गया कि 16 अप्रैल 2026 को प्रस्तुत 131 वें संविधान संशोधन विधेयक में महिला आरक्षण का सीधा उल्लेख न होना भाजपा की प्राथमिकताओं पर सवाल खड़े करता है।। कांग्रेस नेत्री के अनुसार लोकसभा सीटों को 850 तक बढ़ाने और परिसीमन के बहाने महिला आरक्षण को आगे खिसकाया जा रहा है। यह भी आरोप है कि सरकार 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन की बात करती रही, जबकि अब नई जनगणना की तैयारी भी चल रही है, ऐसे में महिला आरक्षण को लागू करने में देरी का कोई ठोस कारण नहीं बचता।। उन्होंने कहा कि यदि राजनीतिक इच्छाशक्ति हो तो संशोधन के माध्यम से इसे तत्काल लागू किया जा सकता है लेकिन दोहरे चरित्र वाली भाजपा ऐसा करना नहीं चाहती।।

आजादी के बाद से लेकर अब तक महिला उत्थान का काम कांग्रेस ने ही किया

छन्नी साहू ने कांग्रेस पार्टी के ऐतिहासिक योगदान को भी रेखांकित किया और बताया कि पंचायतों और नगरीय निकायों में महिलाओं को आरक्षण देने की शुरुआत कांग्रेस सरकारों ने ही की थी ।। जिससे आज लाखों महिलाएं जनप्रतिनिधि बन सकी हैं,साथ ही संसद और विधानसभाओं में आरक्षण के लिए भी कांग्रेस ने पहले पहल की थी।।

भाजपा का नारी सम्मान केवल भाषणों तक सीमित

पूर्व विधायक छन्नी साहू के साथ कांग्रेस की नेत्रियों ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि नारी सम्मान केवल भाषणों तक सीमित है।। व्यवहार में महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व देने से भाजपा सरकार बच रही है।। उन्होंने बढ़ते अपराधों, महिलाओं के प्रति असंवेदनशीलता और सामाजिक असुरक्षा को भी सरकार की विफलता बताया और कहा कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा की रणनीति केवल राजनीतिक लाभ लेने की है जबकि कांग्रेस इस विषय पर स्पष्ट और त्वरित निर्णय की पक्षधर है।। उन्होंने मांग की कि बिना किसी देरी के महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार दिया जाए।।              

महिला आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा की रणनीति केवल राजनीतिक लाभ लेने की है

पूर्व विधायक छन्नी साहू ने बढ़ते अपराधों, महिलाओं के प्रति असंवेदनशीलता और सामाजिक असुरक्षा को भी सरकार की विफलता बताया और अंत में कहा कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा की रणनीति केवल राजनीतिक लाभ लेने की है,जबकि कांग्रेस की नीतियां महिला उत्थान पर स्पष्ट और त्वरित निर्णय की पक्षधर है। उन्होंने मांग की कि बिना किसी देरी के महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार दिया जाए।। इस दौरान पूर्व विधायक छुरीया एवं जिला प्रभारी छन्नी साहू, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य निलांबर वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोमल दास साहू, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री पं.मिहीर झा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष आरती महोबिया, जिला पंचायत सदस्य शताक्षी देवव्रत सिंह, निर्मला विजय वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष छुईखदान नम्रता गिरिराज किशोर दास, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मीरा चोपड़ा, जिला उपाध्यक्ष आरती यादव, खेमेश्वरी वर्म, श्रध्दा अग्रवाल, जिला महामंत्री डॉ. किरण झा, लक्ष्मी सिरमौर, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमकल्याणी तोड़े, ग्रामीण अध्यक्ष हेमलता ठाकुर, ब्लाक अध्यक्ष मुढ़ीपार संतोषी सेन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.अरूण भरद्वाज, ब्लाक कांग्रेस खैरागढ़ अध्यक्ष संदीप सिरमौर, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष छुईखदान रामकुमार पटेल, विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन, नेता प्रतिपक्ष व पार्षद दीपक देवांगन, सुरेन्द्र सिंह सोलंकी, शहर महामंत्री यतेन्द्रजीत सिंह छोटू, शहर उपाध्यक्ष पूरन सारथी, विजय वर्मा, लता प्रजापति रविन्द्र सिंह गहरवार, भरत चंद्राकर, रिंकू महोबिया, कन्हैया रजक, रतन सिंघी, विनोद सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *