
सुब्रतो कप में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेगी माता रुक्मणी कन्या आश्रम की टीम, आज असम से मुकाबलाजगदलपुर। राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित सुब्रतो कप फुटबाल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व इस बार भी जगदलपुर स्थित माता रुक्मणी कन्या आश्रम की टीम करेगी। टीम ने लगातार 11वीं बार प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है।प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम का पहला मुकाबला आज असम की टीम से होगा। टीम के खिलाड़ी और प्रशिक्षक इस मुकाबले को लेकर पूरी तरह तैयार हैं। आश्रम की टीम इससे पहले भी सुब्रतो कप में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुकी है और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी है।लगातार 11वीं बार चयन होने से आश्रम और बस्तर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। टीम से बेहतर प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने की उम्मीद है।





