Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

कोरबा में 20 अगस्त को राजीव गांधी जयंती कार्यक्रम, इंदिरा स्टेडियम में जुटेंगे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता

कोरबा। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर कोरबा में 20 अगस्त को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम सुबह 11:45 बजे इंदिरा स्टेडियम परिसर में स्थापित राजीव गांधी की प्रतिमा स्थल पर आयोजित होगा।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश राठौर और मनोज चौहान ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर राजीव गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक फूलसिंह राठिया, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, मोहित केरकेट्टा और श्याम लाल कंवर सहित जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहेंगे।जिला कांग्रेस अध्यक्षद्वय ने कांग्रेस संगठन के सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होकर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है। इसमें महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, पार्षद एवं पूर्व पार्षद, ब्लॉक, मंडल, वार्ड और बूथ कमेटियों के साथ ओबीसी, अजा और अजजा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हैं।कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर इंदिरा स्टेडियम पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!