महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी की अपील: परिवार सहित दशहरा एवं रामलीला मेले में पहुंचें कोरबा के नागरिक

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा 15 से 20 अक्टूबर 2026 तक घंटाघर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन थिएटर परिसर में भव्य दशहरा एवं रामलीला मेले का आयोजन किया जाएगा। महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार के साथ इस आयोजन में शामिल होकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लें।

महापौर संजू देवी राजपूत ने शहरवासियों को आमंत्रित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी धार्मिक आस्था, संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की।

छह दिवसीय मेले में बनारस की प्रसिद्ध रामलीला मंडली द्वारा भगवान श्रीराम की लीलाओं का मंचन किया जाएगा। राम जन्म, सीता स्वयंवर, राम वनगमन, भरत मिलाप, लंका दहन और मेघनाथ वध सहित रामायण के विभिन्न प्रसंग प्रस्तुत किए जाएंगे। आयोजन के अंतिम दिन 20 अक्टूबर को रावण दहन और मधुर संगीत कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

नगर निगम द्वारा आयोजित इस मेले में शहरवासियों को धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। महापौर संजू देवी राजपूत ने सभी नागरिकों से परिवार सहित पहुंचकर इस आयोजन में सहभागिता निभाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!