Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

निर्मला शर्मा” राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026′ से सम्मानित

कोरबाशिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले देश के चुनिंदा शिक्षकों को सम्मानित करने के उद्देश्य से ‘राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत छग’ द्वारा “स्व. हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह 2026” का भव्य आयोजन रायपुर के विमतारा भवन में किया गया। इस गरिमामय समारोह में पाली विकासखंड की उत्कृष्ट शिक्षिका निर्मला शर्मा को मंचस्थ अतिथियों डॉ हिमांशु द्विवेदी, प्रधान संपादक हरिभूमि के कर-कमलों द्वारा सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर ‘राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026’ से अलंकृत किया गया।

​प्रतिभा और समर्पण का राष्ट्रीय अभिनंदन

  निर्मला शर्मा को मिला यह सम्मान मात्र एक पुरस्कार नहीं है, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्टता, नवाचार, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके समर्पण का राष्ट्रीय अभिनंदन है। उन्होंने अपने विद्यालय और समुदाय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सामाजिक बदलाव,नवाचारी शिक्षण पद्धतियों, बाल-केंद्रित गतिविधियों, नैतिक मूल्यों के संवर्धन तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

उपलब्धियों से भरा सफर: निर्मला शर्मा हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान’ के करकमलों से नई दिल्ली में राष्ट्रीय पुरस्कार’ से भी सम्मानित हो चुकी हैं।साथ ही उन्होंने SCERT के साथ मिलकर कक्षा 3 की अंग्रेजी अभ्यासपुस्तिका लिखी है, जिसके लिए उन्हें विकासखंडस्तर ,संकुल स्तर और,CGTA संगठन कोरबा द्वारा भव्य समारोह में सम्मानित किया गया। नवाचारी गतिविधियाँ समूह, मारवाड़ी युवा मंच,चिन्मयानंद चैरिटेबल ट्रस्ट,निपुण भारत सोशल अवेयरनेस संस्था द्वारा भी शिक्षिका सम्मानित हो चुकी हैं।

 शिक्षा के क्षेत्र में उनकी दीर्घकालीन सेवाओं, सतत परिश्रम, नवाचार ,अद्वितीय नेतृत्व क्षमता के फलस्वरूप उन्हें अब तक राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अनेक सम्मानों से विभूषित किया जा चुका है।

​ निर्मला शर्मा को इस राष्ट्रीय गौरव से नवाजे जाने पर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन कोरबा के जिलाध्यक्ष मनोज चौबे, प्रांतीय संयुक्त सचिव प्रमोद राजपूत, जिला संरक्षक पूनम दुबे, जिला सचिव नरेन्द्र चन्द्रा, जिला कोषाध्यक्ष बुद्देश्वर सोनवानी और जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने कहा कि निर्मला शर्मा की यह उपलब्धि कोरबा जिला और संगठन परिवार के लिए गर्व की बात है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!