नशाखोर सात स्कूली छात्रों की जल्द होगी हमेशा के लिए छुट्टी, दिया टीसी का नोटिस

Oplus_0

कोरबा स्कूल में नशा करने और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वाले विद्यार्थियों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विद्यार्थियों को स्थानांतरण प्रमाणपत्र (टीसी) जारी करने के संबंध में नोटिस दिया गया है। विभाग की इस कार्रवाई को अनुशासनहीनता के प्रति कड़ा संदेश देने की पहल के रूप में देखा जा रहा है।
हाल ही में कुछ विद्यार्थी स्कूली यूनिफॉर्म में नशा करते हुए नजर आए थे। उनकी इस हरकत का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया और स्कूलों की अनुशासन व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हुए। मामले की जांच-पड़ताल में पता चला कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल विद्यार्थी कोरबी-धतूरा और हरदीबाजार क्षेत्र के शासकीय स्कूलों में अध्ययनरत हैं। जानकारी की पुष्टि होने के बाद शिक्षा विभाग की ओर से संबंधित विद्यार्थियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्हें टीसी जारी करने और स्कूल से निष्कासित किए जाने के संबंध में नोटिस थमाया गया है। बताया जा रहा है कि मामले में जल्द ही अगली कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के जरिए शिक्षा विभाग यह संदेश देना चाहता है कि स्कूल केवल पढ़ाई का स्थान नहीं, बल्कि बेहतर संस्कार, अनुशासन और जिम्मेदार नागरिक बनने की सीख देने का केंद्र भी हैं। विद्यार्थियों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपनी ऊर्जा पढ़ाई और भविष्य निर्माण में लगाएं, न कि ऐसी गतिविधियों में शामिल होकर अपनी और शिक्षण संस्थान की छवि खराब करें।

Oplus_0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!