Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह मार्च ! कांग्रेस कार्यालय से टीपी नगर चौक तक निकाला मार्च 

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज एफआईआर के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को सत्याग्रह मार्च निकाला गया। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, नोवेल वर्मा और विधायक फूलसिंह राठिया की विशेष मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय से टीपी नगर चौक तक मार्च निकालकर विरोध दर्ज कराया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के विरोध में देशभर के जिला मुख्यालयों में सत्याग्रह मार्च आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में कोरबा में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कार्रवाई का विरोध किया।

ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान ने राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर को दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई करार देते हुए कहा कि राहुल गांधी ने दलितों के अपमान का मुद्दा उठाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड की हल्द्वानी घटना में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के बजाय राहुल गांधी के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज की गई। नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान के लिए जिम्मेदार भाजपा पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होने तक कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर संघर्ष जारी रखेगी। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष एवं पार्षद नारायण कुर्रे ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण स्थल का गंगाजल से शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं, दोषियों पर कार्रवाई की मांग करने पर राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई। उन्होंने इसे दलितों के सम्मान और संविधान की रक्षा के लिए उठाई जा रही आवाज को दबाने का प्रयास बताया।

सत्याग्रह मार्च में प्रदेश कांग्रेस सचिव बीएन सिंह, प्रदेश पदाधिकारी श्याम सुंदर सोनी, रेखा त्रिपाठी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष सपना चौहान, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गजानंद साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान आनंद पालीवाल, दुष्यंत शर्मा, संतोष यादव, संतोष देवांगन, आंगन बाई, सोनू अग्रवाल, रमेश वर्मा, सुखविंदर सिंह, संगीता श्रीवास, राजेंद्र तिवारी, गोरेलाल यादव, असरफ मेमन, भोला गोस्वामी, पालुराम साहू, जवाहर निर्मलकर, रोपा तिर्की, इकबाल कुरैशी, बद्री किरण, अनुज जायसवाल, अंतराम प्रजापति, सुभद्रा सिंह, हिमांशु सिंह, अमित पन्ना, सिकंदर मेमन, अनवर रजा, मुन्ना खान, चलेश्वर सिंह, कुंजबिहारी साहू, जितेंद्र कुर्रे, हरविंदर सिंह, रवि टोप्पो, अनिल सिंह, सजीदा बेगम, मीरा सिंह सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!