
पाली से रिपोर्ट — ज्ञान शंकर तिवारी
पाली/कोरबा। राष्ट्रीय राजमार्ग NH-130 पर तान नदी पुलिया के आसपास सड़क की बदहाल स्थिति एवं बड़े-बड़े गड्ढों को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।
आम आदमी पार्टी के लोकसभा उपाध्यक्ष कोरबा विजय कुमार नायक ने प्रशासन से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।
पार्टी द्वारा 1 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे, तान नदी पुलिया के पास NH-130, गुरसिया में विरोध-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। प्रदर्शन में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात कही गई है।
पाली से रिपोर्ट — ज्ञान शंकर तिवारी





