पाली। भैया सूरज महंत जी के जन्मोत्सव को लेकर पाली नगर में उत्साह का माहौल है। जन्मोत्सव के अवसर पर मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत सबसे पहले दोपहर 12 बजे शिव मंदिर में आगमन एवं पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके पश्चात 12:45 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में फल वितरण कर मरीजों एवं जरूरतमंदों के बीच सेवा कार्य किया जाएगा।
इसके बाद दोपहर 1:30 बजे मंगल भवन पाली में स्वागत समारोह आयोजित होगा। स्वागत कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समर्थक शामिल होंगे। कार्यक्रम के उपरांत दोपहर 2 बजे भोजन की व्यवस्था रखी गई है।
आयोजकों ने बताया कि जन्मोत्सव को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। आयोजन को सफल बनाने के लिए पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।
कार्यक्रम के माध्यम से जन्मोत्सव को सामाजिक सरोकार और जनसेवा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। फल वितरण जैसे सेवा कार्यों के जरिए जरूरतमंदों की सहायता करने का संदेश भी दिया जाएगा।
स्थान: मंगल भवन, पाली, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़)
दिनांक: 01 सितंबर 2026, मंगलवार
मुख्य कार्यक्रम: पूजा-अर्चना, फल वितरण, स्वागत समारोह एवं भोजन
रिपोर्ट — ज्ञान शंकर तिवारी, पाली (कोरबा)






