Home / Uncategorized / लाइवलीहुड कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला आयोजित, यातायात नियमों की दी गई विस्तृत जानकारी

लाइवलीहुड कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला आयोजित, यातायात नियमों की दी गई विस्तृत जानकारी

कोरबासड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं में सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कोरबा में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत लाइवलीहुड कॉलेज के पीएससी क्लास में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों तथा विभिन्न यातायात संकेतों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यशाला में जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) अतुल असैया ने विद्यार्थियों को सड़क पर वाहन चलाते समय नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने की सलाह दी। वहीं ट्रैफिक डीएसपी ज्योत्सना चौधरी ने सड़क सुरक्षा को प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बताते हुए यातायात नियमों के पालन से होने वाले लाभों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर एएसआई मनोज राठौर एवं सतानंद जांगड़े ने विभिन्न यातायात संकेतों, सड़क पर सुरक्षित व्यवहार तथा दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी। तेज सिंह मोटर ड्राइविंग स्कूल के प्राचार्य प्रदीप सिंह ने सुरक्षित एवं जिम्मेदार ड्राइविंग के महत्व पर विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा से जुड़े विषयों पर रुचि के साथ जानकारी प्राप्त की तथा भविष्य में स्वयं यातायात नियमों का पालन करने और अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *