
कोरबा। श्रम विभाग जिला कोरबा के छ.ग. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल एवं छ.ग. असंगठित कर्मकार राज्य समाजिक सुरक्षा मण्डल अंतर्गत पंजीकृत समस्त श्रमिकों के लिए एक कैंप नगर निगम के पंप हाउस वार्ड में लगाया जा रहा है। वार्ड क्र 16 पम्प हाउस कोरबा में सामुदायिक भवन पानी टंकी के पास कैंप लगेगा। यहां मजदूर कार्ड ई केवाईसी से संबंधित प्रक्रियाओं को पूरा किया जाना है। श्रमिक साथी को स्वयं अपने मजदूर कार्ड, आधार कार्ड एवं चालू मोबाइल न. (जिसमे ओटीपी आएगा) के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है पार्षद साहू ने बताया कि ई केवाईसी नहीं कराने की स्थिति में मजदूर कार्ड में किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। इसलिए संबंधित लोगों को इस विशेष कैंप को प्राथमिकता देते हुए मौके पर अपनी उपस्थिति दर्ज करने की चाहिए।




