Welcome to Media session   Click to listen highlighted text! Welcome to Media session

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविर,कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व, विभागीय स्टॉल लगाने के दिए निर्देश

पाली से ज्ञानशंकर तिवारी की रिपोर्ट


कोरबा – छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत आम नागरिकों को शासकीय योजनाओं, सेवाओं और सुविधाओं का लाभ सहज रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायत क्षेत्रों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत द्वारा शिविरों के सुचारू संचालन तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जारी आदेश के अनुसार जिले में विशेष शिविरों का आयोजन 1 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित स्थानों पर किया जाएगा।अभियान के अंतर्गत 1 अक्टूबर को नगर पंचायत पाली के वार्ड क्रमांक 15 स्थित नगर पंचायत कार्यालय भवन, जनपद पंचायत पाली के ग्राम पंचायत सैला स्थित माध्यमिक शाला तथा जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत सिंघिया में शिविर आयोजित होगा।इसी प्रकार 2 अक्टूबर को नगर पंचायत छुरीकला में बस स्टैंड के पास, 3 अक्टूबर को नगर पालिक निगम कोरबा के टी.पी. नगर जोन कार्यालय तथा नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 02 स्थित कार्यालय भवन में शिविर आयोजित किया जाएगा।
5 अक्टूबर को नगर पालिका परिषद कटघोरा के कार्यालय भवन, नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा के वार्ड क्रमांक 03 स्थित कार्यालय भवन तथा जनपद पंचायत करतला के ग्राम पंचायत कराईनारा स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में शिविर आयोजित होगा।
अभियान के अंतिम चरण में 6 अक्टूबर को जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम पंचायत अजगरबहार तथा जनपद पंचायत कटघोरा के ग्राम पंचायत अरदा में पंचायत भवन के पास विशेष शिविर लगाया जाएगा।कलेक्टर ने जिले के सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि निर्धारित शिविर स्थलों पर अपने-अपने विभागों से संबंधित स्टॉल लगाकर आम नागरिकों को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराएं तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। शिविरों में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ ही नागरिकों की समस्याओं एवं आवेदनों का यथासंभव मौके पर निराकरण करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से जिला प्रशासन का उद्देश्य शासकीय सेवाओं को नागरिकों के और अधिक करीब पहुंचाना तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सरल, सुगम एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!