
बिलासपुर/यु मुरली राव – टिकरापारा स्थित पंचशील बौद्ध विहार में आगामी 01 मई 2026 को बुद्ध जयंती के पावन अवसर पर विविध धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर बौद्ध अनुयायियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।कार्यक्रम की शुरुआत संध्या 05 बजे परित्राण पाठ से होगी, जिसमें श्रद्धालु भगवान बुद्ध के उपदेशों का स्मरण करेंगे। इसके पश्चात शाम 06:30 बजे मोमबत्ती रैली निकाली जाएगी, जो शांति, करुणा और अहिंसा का संदेश प्रसारित करेगी।रात्रि 07:30 बजे से 08:30 बजे तक पूर्व आयोजित कार्यक्रमों के विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया जाएगा। इसके बाद उपस्थित जनों के लिए भोजन दान का आयोजन रखा गया है।पंचशील बुद्ध विहार समिति द्वारा समस्त अनुयायियों एवं आम नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं तथा आयोजकों का उत्साहवर्धन करें।
