स्ट्रीट वेंडर विवाद पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव का महापौर संजू देवी राजपूत को समर्थन, बोले– जनता ने चुना है, वे जनहित में कर रही हैं काम

वहीं, जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में अरुण साव ने आदिवासी समाज के कल्याण और विकास को लेकर भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा जनजातीय समाज के उत्थान के लिए काम किया है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में जनजातीय कार्य मंत्रालय को अलग मंत्रालय का दर्जा देना इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम था।

उन्होंने बस्तर क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा कि नक्सलवाद के खात्मे के बाद वहां आदिवासी विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। उन्हें जंगलों के संसाधनों का उचित लाभ मिल रहा है और क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि शासन स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक मुद्दों और जनता से जुड़े विषयों पर संवेदनशीलता के साथ काम कर रहा है।

इस बयान के बाद कोरबा में स्ट्रीट वेंडर विवाद को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!