कोरबा, 14 अप्रैल। कोरबा अंचल के प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार से जुड़े अनिल अग्रवाल के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनके निधन से न केवल अग्रवाल समाज, बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक की गहरी लहर व्याप्त है।
अनिल अग्रवाल, अमृत नमकीन के संचालक मुरलीधर अग्रवाल के सुपुत्र थे। वे अपने शांत, सरल और मृदुभाषी स्वभाव के कारण सभी के प्रिय थे। उनका व्यवहार और व्यक्तित्व सदैव लोगों के दिलों में अपनी विशेष जगह बनाए रखेगा।
मीडिया सेशन परिवार इस दुखद घड़ी में शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता है तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता है।
परिजनों के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा आज 14 अप्रैल, मंगलवार को दोपहर 1 बजे उनके निवास स्थान पटेल पारा से मोतीसागर पारा मुक्तिधाम के लिए निकलेगी।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।
